शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइडिया (Idea) और वोडाफोन (Vodafone) ने किया दूरसंचार विभाग को 7,248.78 करोड़ रुपये का भुगतान

आइडिया (Idea) और वोडाफोन (Vodafone) ने मोबाइल कारोबार के विलय के लिए दूरसंचार विभाग को 7,248.78 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।

इसमें 3,926.34 करोड़ रुपये नकद और 3,322.44 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी शामिल है। विभिन्न कारणों से दोनों पर बकाया राशि के भुगतान के बाद ही दूरसंचार विभाग ने अंतिम मंजूरी देने की बात कही थी। वोडा-आइडिया के विलय से बनने वाली कंपनी एयरटेल को पीछे छोड़ कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी होगी। नयी कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 35% और उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 43 करोड़ होगी। खबर है कि आइडिया और वोडाफोन ने विलय के लिए दूरसंचार विभाग द्वारा माँगी गयी राशि का भुगतान सविरोध किया है। इस खबर का आइडिया के शेयर पर काफी अच्छा असर पड़ा है।
बीएसई में आइडिया का शेयर 52.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 54.25 रुपये पर खुल कर लगातार चढ़ते हुए सवा 12 बजे के आस-पास 62.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। मगर ऊपरी स्तरों से ही इसमें थोड़ी कमजोरी देखी गयी। सत्र के अंतिम मिनटों में आइडिया के शेयरों में 3.65 रुपये या 6.93% की मजबूती के साथ 56.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!