शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : लार्सन ऐंड टुब्रो, हीरो मोटोकॉर्प, भारती इन्फ्राटेल, भारती एयरटेल, आईटीसी, मारुति सुजुकी और यस बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें लार्सन ऐंड टुब्रो, हीरो मोटोकॉर्प, भारती इन्फ्राटेल, भारती एयरटेल, आईटीसी, मारुति सुजुकी और यस बैंक शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - भारती एयरटेल, बायोकॉन, डॉ रेड्डीज, आईटीसी, मारुति सुजुकी, यस बैंक, सीईएससी, भारत फाइनेंशियल, कोलगेट पामोलिव, फोर्स मोटर्स, टाटा पावर, टाटा मेटालिक्स और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस
लार्सन ऐंड टुब्रो - तिमाही मुनाफा 36.1% बढ़ कर 1,215 करोड़ रुपये रहा।
हीरो मोटोकॉर्प - सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में 0.5% घट कर कंपनी का मुनाफा 909.2 करोड़ रुपये रहा।
भारती इन्फ्राटेल - कंपनी का शुद्ध लाभ 606 करोड़ रुपये से बढ़ कर 638 करोड़ रुपये रहा।
अंबुजा सीमेंट्स - तिमाही मुनाफे में 27.2% और आमदनी में 5.7% की बढ़त हुई।
केनरा बैंक - तिमाही शुद्ध लाभ 11.7% बढ़ कर 281.5 करोड़ रुपये रहा।
आईआरबी इन्फ्रा - आईआरबी इन्फ्रा का मुनाफा 5.2% अधिक 250.1 करोड़ रुपये रहा।
आईसीआईसीआई बैंक - बैंक ने स्पष्ट किया कि एसएफआईओ की ओर से कोई संदेश नहीं मिला है।
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स - बैंक ने इंटर-क्रेडिटर समझौता किया।
जेएसडब्ल्यू स्टील - कंपनी ने ऐफर्पी की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया।
ऐम्टेक ऑटो - ऐम्टेक ऑटो की लिबर्टी हाउस के लिए बोली को एनसीएलटी ने मंजूरी दी।
रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन - बोर्ड ने ऋण के जरिये 70,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!