शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने मिलाया गेल (GAIL) से हाथ

पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने सरकारी कंपनी गेल (GAIL) के साथ दीर्घकालिक समझौता किया है।

कंपनी ने यह करार ओडिशा के धामरा बंदरगाह में अपने आगामी एलएनजी आयात टर्मिनल में तरलीकृत प्राकृतिक गैस पुनर्गैसीकरण सेवाएँ प्रदान करने के लिए किया है। गेल को एलएनजी पुनर्गैसीकरण सेवाएँ उपयोग या वेतन आधार पर प्रदान की जायेंगी। गेल ने 20 साल की अवधि के लिए 15 लाख टन प्रतिवर्ष पुनर्गैसीकरण क्षमता तय की है।
सकारात्मक खबर के बावजूद अदाणी पोर्ट्स का शेयर आज दबाव में है। बीएसई में 400.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 402.05 रुपये पर शुरुआत के बाद यह 391.55 रुपये तक गिरा है। सवा 12 बजे के आस-पास यह 7.15 रुपये या 1.79% की गिरावट के साथ 392.85 रुपये पर चल रहा है। वहीं गेल का शेयर 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 370.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख