शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) की इकाई करेगी अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण

प्रमुख एल्युमीनियम कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) की अमेरिका में स्थित सहायक कंपनी नोवेलिस (Novelis) एल्युमीनियम उत्पादक ऐलेरिस (Aleris) को 2.58 अरब डॉलर में खरीदेगी।

नोवेलिस अमेरिका की ऐलेरिस के 13 उत्पादन संयंत्रों का अधिग्रहण करेगी, जो उत्तर अमेरिका, एशिया और यूरोप में स्थित हैं। करार में हिंडाल्को या नोवेलिस द्वारा कोई इक्विटी जारी नहीं की जायेगी।
इस खबर का हिंडाल्को के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में 206.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 207.45 रुपये पर शुरुआत के बाद यह 220.35 रुपये तक चढ़ा है। साढ़े 12 बजे के आस-पास यह 7.25 रुपये या 3.51% की तेजी के साथ 213.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!