शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेके सीमेंट (JK Cement) के शुद्ध लाभ में 37.9% की भारी गिरावट

2017 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में जेके सीमेंट (JK Cement) के मुनाफे में 37.9% की गिरावट दर्ज की गयी है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 79.3 करोड़ रुपये से घट कर 49.3 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान जेके सीमेंट की शुद्ध आमदनी भी 1,208.4 करोड़ रुपये से 7.1% घट कर 1,115.6 करोड़ रुपये रह गयी। साथ ही इसकी ऊर्जा लागत में 479 और माल भाड़ा लागत में 133 आधार अंकों की बढ़ोतरी हुई, जिससे कंपनी का तिमाही एबिटा 24% घट कर 150.3 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 551 आधार अंक की गिरावट के साथ 13.5% रह गया।
जेके सीमेंट की तिमाही ब्याज लागत साल दर साल आधार पर 19.6% की गिरावट के साथ 54.7 करोड़ रुपये और अन्य आमदनी भी 18.63 करोड़ रुपये से 15.3% गिर कर 15.78 करोड़ रुपये रह गयी।
कमजोर नतीजों का कंपनी के शेयर पर भी नकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में जेके सीमेंट का शेयर 799.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज गिरावट के साथ 755.00 रुपये पर खुला है। सवा 10 बजे के आस-पास यह 28.35 रुपये या 3.54% की कमजोरी के साथ 771.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!