शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोकहार्ट (Wockhardt) ने मध्य पूर्व में किया पहला संयंत्र स्थापित

प्रमुख दवा कंपनी वोकहार्ट (Wockhardt) ने मध्य पूर्व में अपना पहला उत्पादन संयंत्र स्थापित किया है।

वोकहार्ट ने अपनी दुबई इकाई के जरिये नयी रासायनिक दवाओं के उत्पादन के लिए दुबई में ही स्टेराइल उत्पादन संयंत्र स्थापित किया है। संयंत्र में स्टेराइल ड्राई पाउडर इंजेक्शन तैयार करके विश्व भर के बाजारों में भेजे जायेंगे। कंपनी ने कहा है कि 10,000 वर्ग फीट में फैले इस संयंत्र में कारोबारी उत्पादन अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए की मंजूरी लेकर शुरू किया जायेगा।
इस खबर से वोकहार्ट के शेयर में करीब 2.50% की मजबूती आयी है। बीएसई में वोकहार्ट का शेयर 578.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हरे निशान में 580.00 रुपये पर खुला है। 12 बजे के आस-पास यह 14.20 रुपये या 2.45% की मजबूती के साथ 592.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!