शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे में बढ़ोतरी के बावजूद लुढ़का कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) का शेयर

कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) के शेयर भाव में आज 8% से अधिक की गिरावट आयी है।

जबकि कंपनी के अप्रैल-जून के वित्तीय नतीजे अच्छे रहे हैं। वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में 69.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में कैन फिन का मुनाफा 11% की बढ़त के साथ 77.3 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के मुनाफे में वृद्धि इसकी शुद्ध ब्याज आय में इजाफे और प्रोविजन घटने से हुई। कैन फिन की शुद्ध ब्याज आमदनी वर्ष दर वर्ष आधार पर 133 करोड़ रुपये से 1.8% बढ़ कर 136 करोड़ रुपये रही। जबकि इसके प्रोविजन 4.15 करोड़ रुपये से शून्य हो गये।
वहीं कैन फिन की कुल आमदनी 366.79 करोड़ रुपये के मुकाबले 407.27 करोड़ रुपये और बकाया ऋण 13,782.62 करोड़ रुपये से 17.54% बढ़ कर 16,199.43 करोड़ रुपये के रहे। मगर शुद्ध ब्याज मार्जिन ने कंपनी के नतीजों पर थोड़ा नकारात्मक असर डाला। कैन फिन का शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.69% से गिर कर 3.26% रह गया। साथ ही कंपनी का शुद्ध एनपीए अनुपात 0.17% से बढ़ कर 0.44% रहा।
उधर बीएसई में कैन फिन के शेयर ने 363.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 363.00 रुपये पर शुरुआत की। गिरावट के साथ खुलने के बाद इसका रुख नीचे की ओर ही रहा है। 11.50 के करीब यह 31.75 रुपये या 8.72% की गिरावट के साथ 332.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2018)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!