शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid) ने कमाया 2,240.5 करोड़ रुपये का मुनाफा

2018 की अप्रैल-जून तिमाही में साल दर साल आधार पर विद्युत उपयोगिता कंपनी पावर ग्रिड (Power Grid) ने 9.2% की बढ़ोतरी के साथ 2,240.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान तिमाही में पावर ग्रिड 2,052.4 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इस अवधि में कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 7,181.3 करोड़ रुपये से 13.2% की बढ़ोतरी के साथ 8,127.1 करोड़ रुपये रही। पावर ग्रिड की वितरण आमदनी (बिजली नियामक सीईआरसी द्वारा जारी अंतिम टैरिफ आदेश के अनुसार) 5,538.85 करोड़ रुपये से 8.86% बढ़ कर 6,029.65 करोड़ रुपये और दूरसंचार आमदनी 157.66 करोड़ रुपये से 21.31% अधिक 191.26 करोड़ रुपये रही।
वहीं पावर ग्रिड का एबिटा 11.7% की वृद्धि के साथ 6,927 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 111 आधार अंक घट कर 85.2% रह गया। कंपनी की कंसल्टेंसी आमदनी भी 28.3% घट कर 152 करोड़ रुपये रही।
दूसरी ओर बीएसई में पावर ग्रिड का शेयर 182.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 184.00 रुपये पर खुला और शुरू में कमजोरी के कारण 180.35 रुपये तक फिसल गया। सवा 11 बजे के करीब यह 0.10 रुपये या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 182.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथ, 01 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!