शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के मुनाफे में 65.41% की भारी गिरावट

वित्त वर्ष 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही में वर्ष दर वर्ष आधार पर गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के मुनाफे में 65.41% की गिरावट आयी है।

2017-18 की समान अवधि में 99.17 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 34.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया। मगर इसकी शुद्ध आमदनी 800.5 करोड़ रुपये की तुलना में 24.5% की बढ़त के साथ 996.70 करोड़ रुपये रही। बता दें कि गोदरेज प्रॉपर्टीज के वित्तीय परिणाम जानकारों के अनुमान से कमजोर रहे हैं।
साल दर साल आधार पर ही गोदरेज प्रॉपर्टीज का तिमाही एबिटा 35% की गिरावट के साथ 66.90 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 614 आधार अंक घट कर 6.7% रह गया।
गोदरेज प्रॉपर्टीज का कुल बिक्री क्षेत्र भी 35% घट कर 11.7 लाख वर्ग फीट और कुल बुकिंग मात्रा 44% घट कर 820 करोड़ रुपये की रह गयी, जिसने कंपनी के नतीजों को प्रभावित किया।
कमजोर नतीजों से गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर में भी गिरावट आयी है। बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 743.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 749.85 रुपये पर खुला। हल्की बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद करीब 12 बजे यह तीखी गिरावट के साथ 712.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब 1.40 बजे कंपनी के शेयरों में 17.30 रुपये या 2.33% की कमजोरी के साथ 725.80 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!