शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने किया एमसीएलआर (MCLR) में इजाफा

निजी क्षेत्र के डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

बैंक की एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) ओवर्नाइट के लिए 8.60% के मुकाबले 8.70%, एक महीने के लिए 8.70% से बढ़ कर 8.80%, तीन महीनों के लिए 8.75% की तुलना में 8.85%, 6 महीनों के लिए 9.20% के मुकाबले अब 9.30% और एक साल पर 9.97% के बजाय 10.07% होगी। कल आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 25 आधार अंकों की वृद्धि किये जाने के बाद बैंक ने एमसीएलआर बढ़ायी है।
उधर बीएसई में डीसीबी बैंक का शेयर 165.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 164.00 रुपये पर खुला। लगभग पूरे सत्र के दौरान लाल निशान में रहने के बाद अंत में बैक का शेयर 4.30 रुपये या 2.59% की कमजोरी के साथ 161.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!