शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस नेवल (Reliance Naval) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

ओएनजीसी (ONGC) द्वारा ठेका रद्द किये जाने के बावजूद रिलायंस नेवल (Reliance Naval) का शेयर आज ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

30 जुलाई 2018 को जारी किये गये पत्र में ओएनजीसी ने 16 अक्टूबर 2009 को कंपनी को दिये 12 में से 5 अपतटीय समर्थन जहाजों की आपूर्ति का ठेका रद्द कर दिया है। रिलायंस नेवल ने इसे ओएनजीसी का मनमाना फैसला बताया है और मामले में अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल समझौते के तहत रिलायंस नेवल को 12 जहाजों की आपूर्ति 31 मई 2018 तक करनी थी, जो नहीं हो पायी और ओएनजीसी ने अनुबंध न बढ़ा कर ठेका रद्द करने का निर्णय लिया।
उधर बीएसई में रिलायंस नेवल का शेयर 14.96 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 15.57 रुपये पर खुला और शुरू में ही ऊपरी सर्किट में पहुँच गया। हालाँकि इसमें थोड़ी गिरावट मगर पौने 10 बजे यह फिर से ऊपरी स्तर तक चढ़ गया। करीब पौने 11 बजे भी यह 0.74 रुपये या 4.95% की मजबूती के साथ 15.70 रुपये के ऊपरी सर्किट पर ही है। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!