शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स (Mahindra Logistics) ने बढ़ायी सहायक कंपनी में हिस्सेदारी

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स (Mahindra Logistics) ने अपनी सहायक कंपनी लॉर्ड्स फ्रेट (Lords Freight) में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है।

2,05,200 इक्विटी शेयर खरीद कर कंपनी ने लॉर्ड्स फ्रेट में अपनी हिस्सेदारी 60% से 68.69% तक बढ़ा ली। यह सौदा 90.73 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 1,86,17,796 रुपये में हुआ है। इससे पहले वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने लॉर्ड्स फ्रेट में 60% हिस्सेदारी खरीदी थी।
गौरतलब है कि 25 अप्रैल 2011 को शुरू हुई लॉर्ड्स फ्रेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रसद सेवाएँ प्रदान करती है।
उधर बीएसई में महिंद्रा लॉजिस्टिक्स का शेयर 584.40 रुपये के मुकाबले 587.10 रुपये पर खुला। 593.10 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 12.20 बजे कंपनी के शेयरों में 1.70 रुपये या 0.29% की बढ़त के साथ 586.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!