शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में मजबूत किया 4जी नेटवर्क

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने 4जी नेटवर्क का विस्तार किया है।

एयरटेल ने अपनी नेटवर्क विस्तार योजना 'प्रोजेक्ट लीप' के तहत राज्य के पूर्वी क्षेत्र में 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में 5 मेगाहर्ट्ज का इजाफा किया है। इससे एयरटेल की मोबाइल नेटवर्क क्षमता बढ़ेगी और बेहतर आउटडोर और इनडोर कवरेज के माध्यम से उपभोक्ताओं को 4जी डेटा तथा वॉयस कॉल की शानदार सुविधा मिलेगी। एयरटेल ने उपभोक्ताओं की ओर से भविष्य में बढ़ती डेटा और वॉयस कॉल की माँग के लिए अपनी बैकहॉल क्षमताओं और फाइबर बैकबोन को भी बढ़ाया है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में भारती एयरटेल के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव रहा। अंत में कंपनी का शेयर 1.75 रुपये या 0.47% की मजबूती के साथ 374.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 565.00 रुपये और निचला स्तर 331.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!