शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शिपिंग कॉर्पोरेशन (Shipping Corporation) के घाटे में जबरदस्त बढ़ोतरी

सरकारी जहाजरानी कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन (Shipping Corporation) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 205.98 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 6.72 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। हालाँकि इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 864.76 करोड़ रुपये से 3.41% बढ़ कर 894.26 करोड़ रुपये हो गयी। साल दर साल आधार पर ही मुनाफे में गिरावट के कारण शिपिंग कॉर्पोरेशन का एबिटा 98.2% घट कर 3 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1887% गिर कर महज 0.3% रह गया।
शिपिंग कॉर्पोरेशन के विभिन्न आयामों की आमदनी पर नजर डालें तो यात्री पोत आमदनी 10.7% घट कर 149 करोड़ रुपये, थोक वाहक आमदनी 40.6% बढ़ कर 124.1 करोड़ रुपये, टैंकर 1.9% की वृद्धि के साथ 557.5 करोड़ रुपये, तकनीकी और अपतटीय 0.9% अधिक 57.7 करोड़ रुपये और अन्य आमदनी 10.3% की वृद्धि के साथ 6 करोड़ रुपये रही।
उधर शुक्रवार को बीएसई में शिपिंग कॉर्पोरेशन के शेयर में मजबूती आयी। कंपनी का शेयर 1.10 रुपये या 1.74% की तेजी के साथ 64.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 113.50 रुपये और निचला स्तर 56.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!