शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एवेन्डस कैपिटल (Avendus Capital) खरीदेगी आईडीएफसी (IDFC) की ब्रोकिंग और म्यूचुअल फंड इकाइयाँ

खबरों के अनुसार आईडीएफसी (IDFC) अपनी ब्रोकिंग (Broking) और म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) इकाइयाँ मुम्बई में स्थित वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी एवेन्डस कैपिटल (Avendus Capital) को बेचने जा रही है।

खबर है कि दोनों कंपनियाँ सौदे के लिए बातचीत के अंतिम दौर में हैं। इन दोनों कारोबारों का सौदा 5,000-6,000 करोड़ रुपये में हो सकता है।
गौरतलब है कि एवेन्डस ने शुरुआत में आईडीएफसी के केवल एसेट मैनेजमेंट कारोबार को खरीदने का प्रस्ताव रखा था। मगर अब कंपनी ने आईडीएफसी की दोनों इकाइयों को खरीदने की औपचारिक पेशकश की है। इस खरीदारी सौदे के लिए रिलायंस निप्पॉन और यस बैंक भी दौड़ में थे, मगर एवेन्डस ने आईडीएफसी के सामने एक शानदार प्रस्ताव रखा।
उधर शुक्रवार को बीएसई में आईडीएफसी का शेयर पूरे सत्र के दौरान हरे निशान में रहा। अंत में यह 0.30 रुपये या 0.64% की वृद्धि के साथ 47.05 रुपये पर रहा। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 68.00 रुपये और निचला स्तर 42.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!