शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

2018 में 63% गिर चुका है जेट एयरवेज (Jet Airways) का शेयर

2018 में अब तक जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में 63% की गिरावट आयी है।

कंपनी के मौजूदा वित्तीय संकट के कारण भविष्य में दिक्कतें बढ़ने की संभावना के कारण निवेशक जेट एयरवेज में बिकवाली कर रहे हैं। शुक्रवार को भी कंपनी का शेयर बीएसई में 7% की गिरावट के साथ 308.00 रुपये पर बंद हुआ। हालाँकि जानकारों के अनुसार शेयर में और भारी गिरावट आने के आसार नहीं हैं।
अधिक कर्ज, सुस्त विकास, तीखी प्रतिस्पर्धा और ईंधन की बढ़ती कीमतों से कंपनी काफी दबाव में है। हाल ही में जेट एयरवेज ने पायलटों सहित अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती का भी निर्णय लिया, जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया है। वहीं अन्य विमानन कंपनियों में से 2018 में स्पाइसजेट (Spicejet) में 34.7% और इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) में 17% की कमजोरी आयी है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख