शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) को इसलिए मिली शेयरधारकों की मंजूरी

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) को शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी ने शेयरों की वापस खरीद (Buyback) के लिए डाक मतपत्र और ई-वोटिंग के जरिये अपने शेयरधारकों की मंजूरी माँगी थी। परिणामस्वरूप टीसीएस को शेयरों की वापस खरीद के लिए जरूरी बहुमत के साथ शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी।
इसके बाद बीएसई में टीसीएस का शेयर आज बढ़ोतरी के साथ खुला है। 1,977.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले टीसीएस के शेयर ने 1,998.00 रुपये पर शुरआत की है। सुबह 9.20 बजे यह 15.40 रुपये या 0.78% की मजबूती के साथ 1,992.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!