शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीई शिपिंग (GE Shipping) ने किया जलयान खरीदने के लिए करार

देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी जहाजरानी कंपनी जीई शिपिंग (GE Shipping) ने एक और जलयान खरीदने के लिए करार किया है।

कंपनी ने 81,605 क्यूबिक मीटर क्षमता वाले इस्तेमाल किये हुए 'वैरी लार्ज गैस कैरियर' को खरीदने के लिए करार किया है। 2006 में बना यह जहाज कंपनी को अगले महीने तक मिलेगा। जीई शिपिंग के बेड़े में इस समय 34 टैंकर और 14 शुष्क थोक वाहक जहाज हैं।
उधर बीएसई में जीई शिपिंग का शेयर कमजोर स्थिति में है। कंपनी का शेयर 322.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 332.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद यह शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान में पहुँच गया। 12.40 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 5.75 रुपये या 1.78% की गिरावट के साथ 317.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!