शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने किया टेलीकॉम इजिप्ट (Telecom Egypt) के साथ करार

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने इजिप्ट की पहली एकीकृत दूरसंचार सेवा प्रदाता टेलीकॉम इजिप्ट (Telecom Egypt) के साथ समझौता किया है।

करार के तहत एयरटेल को मध्य पूर्व उत्तरी अफ्रीका सबमरीन केबल (मेना केबल) और टीई उत्तर केबल प्रणालियों पर आईआरयू (उपयोग का अनिवार्य अधिकार) मिलेगा। साथ ही एयरटेल को दो नयी अत्याधुनिक केबल प्रणालियों (एसएमडब्लू 5 और एएई 1) पर दीर्घकालिक आधार पर बड़ी क्षमता का लाभ भी प्राप्त होगा।
वहीं एयरटेल को सऊदी अरब और ओमान तक पहुँच के साथ इजिप्ट से भारत के मेना केबल के फाइबर पेयर और इजिप्ट से इटली के अन्य फाइबर पेयर के इस्तेमाल का अधिकार मिलेगा।
इस खबर के बीच एयरटेल के शेयर में मजबूती आयी है। कंपनी का शेयर 374.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 374.80 रुपये पर खुला था, जो अभी तक के कारोबार में इसका निचला स्तर रहा है। करीब पौने 3 बजे एयरटेल के शेयरों में 8.90 रुपये या 2.38% की मजबूती के साथ 383.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!