शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने खरीदी इरोज इंटरनेशनल (Eros International) में हिस्सेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने एंटरटेनमेंट कंपनी इरोज इंटरनेशनल (Eros International) में 5% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

जरूरी अनुमोदन प्रक्रिया के बाद रिलायंस ने 4.66 करोड़ डॉलर में इरोज के 31,11,088 शेयरों का 15 डॉलर प्रति की दर से अधिग्रहण किया। दोनों कंपनियों के बीच हुए सौदे का ऐलान 20 फरवरी 2018 को किया गया था।
इस खबर का इरोज इंटरनेशनल के शेयर पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 124.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 127.00 रुपये पर खुला और 134.45 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 7.75 रुपये या 6.24% की मजबूती के साथ 132.00 रुपये पर चल रहा है। हालाँकि रिलायंस के शेयर में कमजोरी देखने को मिल रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 9.95 रुपये या 0.84% की कमजोरी के साथ 1,181.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!