शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन लाइफ (Suven Life) को मिले मेक्सिको और न्यू जीलैंड में पेटेंट

दवा कंपनी सुवेन लाइफ (Suven Life) को मेक्सिको और न्यू जीलैंड में 1-1 पेटेंट मिला है।

कंपनी को ये पेटेंट न्यूरोडेगेनेरेटिव से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए नयी रासायनिक दवाओं के लिए मिले हैं। कंपनी को मेक्सिको में मिले पेटेंट की वैधता 2030 और न्यू जीलैंड में मिले पेटेंट की वैधता 2036 तक है।
पेटेंट मिलने की खबर का सुवेन लाइफ के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 225.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 225.00 रुपये पर खुला और पौने 11 बजे के करीब 228.55 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 12.40 बजे सुवेन लाइफ के शेयरों में 2.85 रुपये या 1.27% की मजबूती के साथ 227.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!