शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा पावर, एम्फैसिस, भारत पेट्रोलियम, सिप्ला, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और ल्युपिन

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा पावर, एम्फैसिस, भारत पेट्रोलियम, सिप्ला, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और ल्युपिन शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - भारत पेट्रोलियम, सिप्ला, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, ल्युपिन, सीमेंस, एनएमडीसी, इंडियन बैंक, नाल्को, बीईएमएल, स्ट्राइड्स शासुन, हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शऩ, सिटी यूनियन बैंक, नैटको फार्मा, पंजाब ऐंड सिंध बैंक, बलरामपुर चीनी, आदित्य बिड़ला, मिंडा इंडस्ट्रीज, फ्यूचर कंज्यूमर और ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज
कल्पतरु पावर - कंपनी का तिमाही मुनाफा 70.45 करोड़ रुपये से बढ़ कर 81.04 करोड़ रुपये हो गया।
एम्फैसिस - एम्फैसिस का मुनाफा 8.7% की बढ़ोतरी के साथ 258.3 करोड़ रुपये हो गया।
धामपुर शुगर मिल्स - धामपुर शुगर मिल्स का मुनाफा 62.63 करोड़ रुपये से घट कर 31.66 करोड़ रुपये रह गया।
टाटा टेलीसर्विसेज - कंपनी का बोर्ड 10 अगस्त को 20,000 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार करेगा।
टाटा पावर - मुम्बई में वोडाफोन मिनी स्टोर्स पर बिल पेमेंट्स शुरू करने वाली टाटा पावर पहली विद्युत कंपनी बनी।
पटेल इंजीनियरिंग - कंपनी को 1,793.5 करोड़ रुपये के दो पनबिजली और 618.21 करोड़ रुपये का एक नहर परियोजना ठेका मिला।
धनलक्ष्मी बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में संशोधन किया।
ग्लेनमार्क फार्मा - रयाल्ट्रिस के लिए कंपनी के नये दवा आवेदन को मंजूरी मिली।
आयनॉक्स विंड - कंपनी का मुनाफा 39.02 करोड़ रुपये से घट कर 10.37 करोड़ रुपये रह गया। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!