शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोगुने से अधिक रहा अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) का मुनाफा

2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 84.10 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) ने 101.35% अधिक 169.34 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 609 करोड़ रुपये से 2% अधिक 621 करोड़ रुपये और संचरण शुल्क आमदनी 486 करोड़ रुपये से 12% बढ़ोतरी के साथ 543 करोड़ रुपये रही।
साथ ही अदाणी ट्रांसमिशन का कारोबारी मुनाफा या एबिटा 11.7% बढ़ोतरी के साथ 505 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 710 आधार अंकों की बढ़त के साथ 81.4% रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 176.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 177.35 रुपये पर खुला। 180.00 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर करीब 11 बजे अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 2.90 रुपये या 1.64% की मजबूती के साथ 179.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!