शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने किया नयी शाखा का शुभारंभ

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने ओडिशा का राजधानी भुवनेश्वर में एक नयी शाखा का शुभारंभ किया है।

यह कंपनी की भुवनेश्वर में छठी और ओडिशा में 31वीं शाखा है। 1994 में शुरु हुए इंडसइंड बैंक की जून समाप्ति पर 1,410 शाखाएँ और 2,285 एटीएम (ATM) रहे। वहीं बैंक के लंदन, दुबई और अबू धाबी में प्रतिनिधि दफ्तर मौजूद हैं।
उधर बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर 1,995.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,990.70 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 2,014.40 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में यह 7.05 रुपये या 0.35% की बढ़त के साथ 2,200.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!