शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित

भारतीय बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 2.20 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

बैंक ने सोमवार को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2000 के तहत 2 रुपये प्रति वाले 2,26,976 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने 2 अगस्त को इसी योजना के तहत 2 रुपये प्रति वाले ही 2,56,981 शेयरों का आवंटन किया था।
उधर बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 313.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 313.10 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 319.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 308.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में बैंक का शेयर 5.10 रुपये या 1.63% की मजबूती के साथ 318.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!