शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सहायक कंपनी में निवेश की खबर से पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के शेयर में बढ़त

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) ने अपनी अमेरिका में स्थित सहायक कंपनी पिडिलाइट वेंचर्स (Pidilite Ventures) में निवेशक का ऐलान किया है।

कंपनी पिडिलाइट वेंचर्स में 5,00,000 डॉलर का निवेश करेगी। बता दें कि पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने पिडिलाइट वेंचर्स को अमेरिका में शुरुआती चरण में चल रही कंपनियों में निवेश करने के लिए स्थापित किया है।
बीएसई में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का शेयर 1,120.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 1,121.95 रुपये पर खुला। 9.50 बजे इसमें बढ़त आनी शुरू हुई और यह 1,139.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सवा 10 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 17.85 रुपये या 1.59% की मजबूती के साथ 1,138.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख