शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के मुनाफे में 85.9% की बढ़ोतरी

वर्ष दर वर्ष आधार पर 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के मुनाफे में 85.9% की वृद्धि हुई है।

2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 924.7 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 1,719.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही हिंदुस्तान पेट्रोलियम की शुद्ध आमदनी भी 599 करोड़ रुपये से 21.7% की बढ़ोतरी के साथ 729.2 करोड़ रुपये हो गयी।
गौरतलब है कि कंपनी का सकल रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम) 5.86 डॉलर प्रति के मुकाबले 7.15 प्रति डॉलर रहा। जानकारों के कंपनी के 6.1 डॉलर प्रति बैरल जीआरएम का अनुमान लगाया था। सकल रिफाइनिंग मार्जिन प्रत्येक बैरल कच्चे तेल को ईंधन में बदलने पर होने वाली आय को दर्शाता है।
वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम की क्रूड प्रवाह क्षमता (Crude throughput) 44.9 लाख टन 0.7% की बढ़त के साथ 45.2 लाख टन और पाइपलाइन प्रवाह क्षमता (Pipeline throughput) 46.5 लाख टन से 17% अधिक 54.5 लाख टन रही। साथ ही कंपनी की घरेलू बिक्री 92 लाख टन के मुकाबले 4.8% की बढ़ोतरी के साथ 96.4 लाख टन रही।
बीएसई में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर 282.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 292.00 रुपये पर खुला, जबकि साढ़े 9 के बाद इसमें थोड़ी बिकवाली देखी गयी। सवा 11 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 1.75 रुपये या 0.62% की मजबूती के साथ 284.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!