शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) के शुद्ध लाभ में हुई 24.92% की वृद्धि

पेप्सिको (Pepsico) की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी कंपनियों में से एक वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में हुए 245.58 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 24.92% अधिक 306.78 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,938.67 करोड रुपये से 8.19% बढ़ कर 2,097.49 करोड़ रुपये रही। गौरतलब है कि जानकारों ने वरुण बेवरेजेज के लिए 281.2 करोड़ रुपये के मुनाफे और 2,052.8 करोड़ रुपये की शुद्ध आमदनी का अनुमान लगाया था।
वरुण बेवरेजेज की आमदनी को मात्रा वृद्धि से फायदा मिला, जो 21.3% की बढ़त के साथ 13.64 करोड़ रही। साथ ही कंपनी की घरेलू जैविक मात्रा में 12.6% और वसूली (Realization) में 4% का इजाफा हुआ। साल दर साल आधार पर ही अप्रैल-जून तिमाही में वरुण बेवरेजेज के मूल्य में ह्रास 10.3% की बढ़त हुई, जबकि वित्तीय लागत सपाट रही।
उधर बीएसई में वरुण बेवरेजेज का शेयर 52 हफ्तों का शिखर छूने के बाद लाल निशान में पहुँच गया। कंपनी का शेयर 761.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 761.00 रुपये पर खुल कर 789.75 रुपये तक चढ़ा। सवा 12 बजे के आस-पास आयी गिरावट के बाद से यह कमजोर स्थिति में बना हुआ है। 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 11.55 रुपये या 1.52% की गिरावट के साथ 750.00 रुपये के लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!