शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) की 2,950 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

14 अगस्त को जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में विभिन्न प्रतिभूतियों से 2,950 करोड़ रुपये जुटाने पर भी विचार किया जायेगा, जिनमें गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर, इक्विटी शेयर, इक्विटी संबंधित प्रतिभूति आदि शामिल हैं। उसी बैठक में चर्चा के बाद कंपनी अपने वित्तीय नतीजे भी घोषित करेगी।
उधर जीएमआर इन्फ्रा का शेयर आज कमजोर स्थिति में है। बीएसई में जीएमआर इन्फ्रा का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 18.60 रुपये पर खुला। सपाट शुरुआत के बाद कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। करीब 12.35 बजे जीएमआर इन्फ्रा का शेयर 0.50 रुपये या 2.69% की कमजोरी के साथ 18.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2018)

Comments  

mukesh Birla
# mukesh Birla 2018-08-11 23:16
nice

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!