शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने बेची क्लीयरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में हिस्सेदारी

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने क्लीयरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Clearing Corporation of India) में अपनी शेष 2.5% हिस्सेदारी बेच दी है।

बैंक ने कंपनी के 12.50 लाख शेयर अज्ञात राशि में बेच दिये हैं। आईडीबीआई बैंक ने इससे पहले पिछले साल सितंबर में भी क्लीयरिंग कॉर्प की 2.5% हिस्सेदारी 70.96 करोड़ रुपये में बेची थी। क्लीयरिंग कॉर्प पैसे, सरकारी बॉन्ड, विदेशी मुद्रा, और डेरिवेटिव बाजार में लेन-देन के लिए समाशोधन और निपटान सेवाएँ प्रदान करती है।
इस खबर का आईडीबीआई बैंक के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बीएसई में बैंक का शेयर 63.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 63.30 रुपये पर खुला। हल्की बढ़ोतरी के साथ शुरुआत के बाद बैंक के शेयरों में बिकवाली हुई है। करीब 12.55 बजे आईडीबीआई बैंक का शेयर 0.75 रुपये या 1.19% की कमजोरी के साथ 62.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!