शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) के मुनाफे में 9.1% की बढ़ोतरी

देश की प्रमुख प्राकृतिक गैस वितरण कंपनियों में से एक इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 9.07% की बढ़ोतरी हुई है।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 161.26 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इंद्रप्रस्थ गैस 161.26 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। वहीं कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,149.48 करोड़ रुपये के मुकाबले 23.73% की बढ़ोतरी के साथ 1,422.35 करोड़ रुपये रही।
सालाना आधार पर ही इंद्रप्रस्थ गैस की सीएनजी बिक्री 21% की बढ़त के साथ 1,076 करोड़ रुपये और पीएनजी आमदनी 34% अधिक 342 करोड़ रुपये की हो गयी। मात्रा में देखें तो कंपनी की सीएनजी बिक्री 10% अधिक 24.8 करोड़ किलो रही।
गौरतलब है कि कुल बिक्री में 13% और सीएनजी और पीएनजी क्षेत्र की औसत बिक्री मूल्य में 10% की वृद्धि के सहारे इंद्रप्रस्थ गैस के कारोबार में वृद्धि हुई है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को इंद्रप्रस्थ गैस का शेयर 4.45 रुपये या 1.47% की कमजोरी के साथ 299.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 344.20 रुपये और निचला स्तर 234.44 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!