शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स समूह (Tata Motors Group) की वैश्विक बिक्री में 5% गिरावट

जुलाई 2017 के मुकाबले 2018 की समान अवधि में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री (थोक बिक्री) में 5% की गिरावट दर्ज की गयी।

जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) सहित टाटा मोटर्स ने जुलाई में वाहनों की कुल 92,639 इकाइयाँ बेचीं। इस दौरान टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज की वैश्विक थोक बिक्री 29% बढ़ोतरी के साथ 40,443 इकाई रही। वहीं इसके यात्री वाहनों की बिक्री 22% घट कर 52,196 इकाई रह गयी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट का रुख रहा। कल यह 7.25 रुपये या 2.82% की कमजोरी के साथ 250.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 466.95 रुपये और निचला स्तर 247.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!