शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेबी (SEBI) करेगा अगले महीने पाँच कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी

बाजार नियामक सेबी (SEBI) अगले महीने पाँच कंपनियों की 19 संपत्तियों की नीलामी करने जा रहा है।

इनमें कंपनियों में मैत्रेय सर्विसेज, सुमन मोटल्स, एराइज भूमि डेवलपर्स, पारसरामपुरिया प्लांटेशन और फोर सीजंस फार्म्स शामिल हैं। पाँचों कंपनियों की सभी संपत्तियों का कुल आरक्षित मूल्य 40 करोड़ रुपये है। सेबी द्वारा उठाया गया यह कदम उन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई का हिस्सा है, जिन्होंने लोगों से अवैध रूप से पैसा जमा किया है।
इन कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी 12 सितंबर को महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में होगी, जिनमें जमीन, फ्लैट और दुकान शामिल हैं। सेबी इस ई-नीलामी के लिए एसबीआई कैपिटल मार्केट्स (SBI Capital Markets) की सहायता लेगा। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!