शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उत्पादन और बिक्री में गिरावट के बीच फिसला भूषण स्टील (Bhushan Steel)

साल दर साल आधार पर भूषण स्टील (Bhushan Steel) के अप्रैल-जून तिमाही उत्पादन और बिक्री में गिरावट आयी है।

2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 9.7 लाख टन के मुकाबले 2018 की समान अवधि में कंपनी का स्टील उत्पादन 6.18% की गिरावट के साथ 9.1 लाख टन रह गया। वहीं इसकी बिक्री 8.6 लाख टन के मुकाबले 1.16% घट कर 8.5 लाख टन रह गयी। उत्पादन और बिक्री में गिरावट की खबर का कंपनी के शेयर पर नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।
बीएसई में भूषण स्टील का शेयर 31.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 31.50 रुपये पर खुला। साढ़े 11 बजे के करीब कंपनी का शेयर 0.95 रुपये या 3.04% की कमजोरी के साथ 30.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!