शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रद्द हुआ अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) की सहायक कंपनी को प्राप्त ठेका

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) की सहायक कंपनी महोबा सोलर (Mahoba Solar) को प्राप्त हुआ एक ठेका रद्द हो गया है।

महोबा सोलर को सोलर एनर्जी कॉर्पोरेट ऑफ इंडिया (Solar Energy Corporate of India) या एसईसीआई से 300 मेगावाट की सौर जनरेशन परियोजनाओं की स्थापना का ठेका मिला था, जिसे एसईसीआई ने रद्द कर दिया है। इसके साथ ही अदाणी ग्रीन एनर्जी की नवीकरणीय उत्पाद क्षमता 3.20 गीगावाट रह गयी है।
उधर अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर आज पूरे दिन निचले सर्किट पर रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 63.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 60.45 रुपये पर खुला, जो इसका आज निचला सर्किट स्तर था। पूरे सत्र में कंपनी के शेयर भाव में कोई बदलाव नहीं आया। अंत में यह 3.15 रुपये या 4.95% की कमजोरी के साथ 60.45 रुपये पर ही बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!