शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : कोटक महिंद्रा बैंक, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, दिलीप बिल्डकॉन, डीसीबी बैंक और फोर्टिस हेल्थकेयर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें कोटक महिंद्रा बैंक, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, दिलीप बिल्डकॉन, डीसीबी बैंक और फोर्टिस हेल्थकेयर शामिल हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक - आरबीआई ने प्रमोटरों द्वारा हिस्सेदारी घटाने की योजना रद्द की।
इंडियाबुल्स रियल एस्टेट - कंपनी का मुनाफा 0.9% की गिरावट के साथ 117 करोड़ रुपये रह गया।
मोनेट इस्पात - कंपनी अप्रैल-जून में 389.7 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
फोर्टिस हेल्थकेयर - कंपनी 22.6 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में 52.8 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
सुवेन लाइफ साइंसेज - कंपनी का तिमाही मुनाफा 31.1% बढ़ कर 38.8 करोड़ रुपये हो गया।
एमएमटीसी - कंपनी का तिमाही मुनाफा 45.3% घट कर 9.9 करोड़ रुपये रह गया।
दिलीप बिल्डकॉन - दिलीप बिल्डकॉन का तिमाही मुनाफा 46.4% की बढ़ोतरी के साथ 255.5 करोड़ रुपये हो गया।
एमटीएनएल - एमटीएनएल का तिमाही घाटा 703.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 943.4 करोड़ रुपये हो गया।
पुंज लॉयड - पुंज लॉयड का घाटा 194.32 करोड़ रुपये से बढ़ कर 215.64 करोड़ रुपये रहा।
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज - ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का मुनाफा 31.44 करोड़ रुपये से बढ़ कर 63.08 करोड़ रुपये हो गया।
फोर्टिस हेल्थकेयर - शेयरधारकों ने आईएचएच के कंपनी को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
डीसीबी बैंक - बैंक आज से एमसीएलआर में बढ़ोतरी करेगा। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!