शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्ट्राजेनेका फार्मा (Astrazeneca Pharma) को मिली केंसर दवा की बिक्री के लिए मंजूरी

दवाई कंपनी एस्ट्राजेनेका फार्मा (Astrazeneca Pharma) को देश में केंसर दवा के व्यापार के लिए भारतीय दवा नियंत्रक जनरल (डीसीजीआई) की मंजूरी मिल गयी है।

डीसीजीआई से मंजूरी मिलने से कंपनी ओलापैरिब (लिनपर्जा) गोलियों का आयात करके देश में बेचेगी। इस दवा का इस्तेमाल गर्भाशय और स्तन केंसर के इलाज में किया जाता है। यह दवा एस्ट्राजेनेका ग्रुप का पेटेंट उत्पाद है।
इस खबर से एस्ट्राजेनेका के शेयर में मजबूती आयी है। 1,710.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले यह 1,756.00 रुपये पर शुरुआत के बाद 9.50 बजे 39.70 रुपये या 2.32% की बढ़ोतरी के साथ 1,750.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!