शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने किया दो नये स्टोरों का शुभारंभ

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने दो नये फैशन स्टोरों का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने उत्तर प्रदेश और झारखंड में ये नये स्टोर खोले हैं, जिससे भारत के 14 राज्यों के 150 शहरों में इसके कुल स्टोरों की संख्या 181 हो गयी है। इसके साथ ही कंपनी के उत्तर प्रदेश में 58 फैशन तथा 17 कंपोजिट स्टोर और झारखंड 15 फैशन स्टोर हो गये हैं।
उधर बीएसई में वी-मार्ट के शेयर में आज गिरावट का रुख देखने को मिला है। बीएसई में वी-मार्ट का शेयर 2,875.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,934.95 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 2,750.10 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 6.40 रुपये या 0.22% की हल्की कमजोरी के साथ 2,869.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!