शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने पेश की मैनचेस्टर यूनाइटेड की आधिकारिक ऐप्प

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता एचसीएल टेक (HCL Tech) ने मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (Manchester United Football Club) की आधिकारिक ऐप्प लॉन्च की है।

यह ऐप्प इसकी फुटबॉल क्लब के साथ मौजूदा साझेदारी का हिस्सा है। दोनों ने 2015 में साझेदारी का ऐलान किया था, जिसके तहत दोनों को मिल कर विभिन्न डिजिटल उपक्रम शुरू करने हैं। बता दें कि इस ऐप्प को एचसीएल टेक द्वारा किकसित किये गये डिजिट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह एक वन-स्टॉप शॉप है, जिस पर क्लब से संबंधित सभी चीजें उपलब्ध हैं।
उधर शुक्रवार को बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 7.45 रुपये या 0.75% की मजबूती के साथ 1,003.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,106.60 रुपये और निचला स्तर 825.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!