शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने किया जियो फोन 2 (Jio Phone 2) की दूसरी फ्लैश सेल का ऐलान

reliance jio logo

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने जियो फोन 2 (Jio Phone 2) की दूसरी फ्लैश सेल का ऐलान कर दिया है।

जियो फोन 2 के लिए फ्लैश सेल 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। कंपनी ने मोबाइल के लिए पहली फ्लैश सेल 16 अगस्त को रखी थी, जिसके शुरू होते ही चंद मिनटों सारे मोबाइल बिक गये। जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है, जिसका पहला वर्जन रिलायंस जियो ने पिछले साल बाजार में उतारा था। जियो फोन 2 खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को जियो की वेबसाइट पर जाकर जियो फोन 2 चुनना होगा।
उधर शुक्रवार को बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3.25 रुपये या 0.27% की हल्की बढ़त के साथ 1,203.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,231.50 रुपये और निचला स्तर 765.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!