शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

त्रिभुवनदास भीमजी (Tribhovandas Bhimji) ने नोएडा में किया पहले स्टोर का शुभारंभ

प्रमुख ज्वेलरी कंपनी त्रिभुवनदास भीमजी (Tribhovandas Bhimji) ने नोएडा, उत्तर प्रदेश में अपने पहले आभूषण बिक्री स्टोर का शुभारंभ किया है।

कंपनी का नया स्टोर नोएडा के सेक्टर-18 में स्थित है। इसके साथ ही त्रिभुवनदास भीमजी के द ऑरिजिनल (The Original) स्टोरों की संख्या 38 हो गयी है। कंपनी के ये 38 स्टोर देश भर के 27 शहरों में मौजूद हैं।
उधर शुक्रवार को त्रिभुवनदास भीमजी के शेयर में 2% से अधिक मजबूती आयी। बीएसई में त्रिभुवनदास भीमजी का शेयर 1.60 रुपये या 2.22% की बढ़त के साथ 73.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 155.00 रुपये और निचला स्तर 68.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!