शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के शेयर में 6% की उछाल

प्रमुख तकनीकी और इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के शेयर भाव में आज शुरुआती घंटे में ही करीब 6% की मजबूती आयी है।

दरअसल शनिवार को लार्सन ऐंड टुब्रो ने घोषणा की थी कि 23 अगस्त को कंपनी का निदेशक मंडल बैठक में इक्विटी शेयरों की वापस खरीद (Buyback) के एक प्रस्ताव पर विचार करेगा। इस खबर से आज कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
बीएसई में 1,240.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,300.00 रुपये पर शुरुआत के बाद करीब सवा 10 बजे लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 73.70 रुपये या 5.94% की मजबूती के साथ 1,314.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!