शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने किया डिबेंचरों का आवंटन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने 100 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन किया है।

आज कंपनी की अधिकृत समिति की बैठक हुई, जिसमें 10 लाख रुपये प्रति वाले डिबेंचरों के आवंटन को मंजूरी दी गयी, जिन्हें बीएसई (BSE) के थोक ऋण बाजार सेगमेंट पर सूचीब्ध किया जायेगा। 8.75% की कूपन दर वाले इन डिबेंचरों की मैच्योरिटी तिथि 20 जुलाई 2020 है।
दूसरी ओर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल के शेयर में आज एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर 480.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 485.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 12 बजे यह सपाट 480.60 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!