शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शिपिंग कॉर्पोरेशन (Shipping Corporation) ने खरीदार को सौंपा जहाज

शिपिंग कॉर्पोरेशन (Shipping Corporation) ने एक खरीदार को एलपीजी वाहक जहाज सौंप दिया है।

कंपनी ने नंगा पर्वत नामी इस जहाज की आपूर्ति "जैसा है जहाँ है " आधार पर की है। उधर कंपनी के शेयर में 1.50% से ज्यादा की मजबूती आयी है।
बीएसई में शिपिंग कॉर्पोरेशन का शेयर 57.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 58.00 रुपये पर खुल कर 58.85 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 2 बजे के करीब शिपिंग कॉर्पोरेशन के शेयरों में 1.05 रुपये या 1.82% की मजबूती के साथ 58.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!