शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरधारकों ने दी शेयरों की वापस खरीद को मंजूरी

आईटी सेवा प्रदाता एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरधारकों ने शेयरों की वापस खरीद (Buyback) को मंजूरी दे दी है।

एचसीएल टेक 4,000 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदेगी। बता दें कि इक्विटी शेयरों की वापस खरीदारी एचसीएल टेक की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी अपनी 50% से अधिक शुद्ध आमदनी शेयरधारकों को रिटर्न करेगी। एचसीएल ने जानकारी दी कि इसके 99.59% शेयरधारकों ने शेयर बायबैक के पक्ष में वोट दिया।
उधर बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 990.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,001.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,013.45 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। पौने 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 12.75 रुपये या 1.29% की बढ़त के साथ 1,003.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!