शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने रिलायंस जियो (Reliance Jio) को संपत्तियों की बिक्री पूरी की

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने रिलायंस जियो (Reliance Jio) को 2,000 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों की बिक्री पूरी कर ली है।

इन संपत्तियों में मीडिया कन्वर्जेंस नोड्स और इससे संबंधित इन्फ्रा संपत्तियाँ शामिल हैं। यह बिकवाली रिलायंस कम्युनिकेशंस की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत यह टावर, स्पेक्ट्रम और रियल एस्टेट संपत्तियाँ बेच कर ऋणदाताओं का 25,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकायेगी।
इस खबर से कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 18.77 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 18.90 रुपये पर खुल कर 19.50 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। करीब 11.20 बजे कंपनी के शेयरों में 0.47 रुपये या 2.50% की बढ़त के साथ 19.24 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!