शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की चुकता शेयर पूँजी में हुआ इजाफा

बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की चुकता शेयर पूँजी 542.06 करोड़ रुपये से बढ़ कर 542.98 करोड़ रुपये की हो गयी है।

बैंक की शेयर पूँजी में बढ़ोतरी कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 2 रुपये प्रति मूल कीमत वाले 46,20,501 इक्विटी शेयरों के आवंटन से हुई है।
उधर बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 2,094.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हरे निशान में 2,098.05 रुपये पर खुला। साढ़े 12 बजे तक एक सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद इसका रुख नीचे की ओर मुढ़ गया और बैंक का शेयर 2,078.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। सत्र के अंत में एचडीएफसी बैंक का शेयर 13.45 रुपये या 0.64% की गिरावट के साथ 2,081.40 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 2,219.05 रुपये और निचला स्तर 1,685.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!