शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंट बेल (Orient Bell) ने कोयम्बटूर में खोला नया शोरूम

खबरों के अनुसार टाइल निर्माता कंपनी ओरिएंट बेल (Orient Bell) ने तमिलनाडु के कोयम्बटूर शहर में 'ओरिएंट बेल टाइल्स बुटीक' नाम से नया शोरूम खोला है।

चेन्नई के बाद यह कंपनी का राज्य में दूसरा शोरूम है। ओरिएंट बेल ने दक्षिण भारत में विस्तार करने के लिए उत्सुकता जतायी है, जिसके लिए कंपनी भारी निवेश करने को तैयार है। कंपनी की दक्षिण भारत में ऐसे 10 शोरूम खोलने की योजना थी।
इस खबर से ओरिएंट बेल के शेयर में भी मजबूती आयी है। 227.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज यह 228.00 रुपये पर खुलने के बाद करीब सवा 10 बजे 2.05 रुपये या 0.90% की मजबूती के साथ 230.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!