शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) की इकाई जुटायेगी 2,000 करोड़ रुपये

खबरों के अनुसार इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) की सहायक कंपनी इंडियाबुल्स कमर्शियल क्रेडिट (Indiabulls Commercial Credit) 2,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।

इंडियाबुल्स कमर्शियल क्रेडिट लोकल सार्वजनिक बॉन्ड बिक्री के जरिये यह पूँजी जुटाने जा रही है। गौरतलब है कि खुदरा ऋणदाता कंपनी धन जुटाने के लिए पहली बार पूँजी बाजार का रुख करेगी। खबर है कि इन बॉन्डों पर 8.80-9.10% की कूपन दर और 10 साल की मैच्योरिटी हो सकती है।
दूसरी ओर इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का शेयर बीएसई में शुक्रवार को 6.70 रुपये या 0.53% की गिरावट के साथ 1,266.95 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,439.40 रुपये और निचला स्तर 1,080.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!