शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने इसलिए माँगी शेयरधारकों की मंजूरी

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) की वार्षिक साधारण बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को आयोजित होगी।

कंपनी ने पूँजीगत जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की सीमा 50,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी माँगी है, जिस पर एजीएम में फैसला लिया जायेगा। इससे पहले ऋण सीमा बढ़ाने के लिए 2014 में रिलायंस कम्युनिकेशंस की तत्कालीन चुकता पूँजी के चार गुने तक ऋण लेने का विशेष प्रस्ताव पारित किया गया था।
दूसरी ओर रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर बीएसई में शुक्रवार को 0.24 रुपये या 1.27% की वृद्धि के साथ 19.09 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 41.77 रुपये तक ऊपर चढ़ा है। वहीं इसका निचला भाव 9.60 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!